Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसाः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत

घटना से मचा हड़कंप, मची चीख पुकार

इंडिया भारत न्यूज डेस्कः उत्तर प्रदेश के कानुपर में एक बडा सड़क हादसा हो गया। साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सभी श्रद्धालु कोरथा गांव के रहने वाले है। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे खंती में ट्राली पलट गई। जिसमें 11 बच्चों, महिलाओं समेत कुल 25 लोगों की मौत की सूचना है।

सूचना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस समेत अन्य राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए शोक संवेदनाए जताई है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

कीचड़ से पटा क्वारब बाईपास, DM ने मौके पर जाकर हालातों का लिया जायजा, 8 एवं 9 सितंबर को इन वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा NH और बाईपास

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी …