Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत 3 घायल

घायलों में एक की हालत गंभीर

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर है। जिले के दशौली विकासखंड में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिसमे एक कि हालत गम्भीर बताई जा रही है।

यह हादसा बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर गाड़ी गांव के पास हुआ। कार संख्या यूके 11- 8040 अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई।

सूचना के बाद चमोली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। 3 घायलों को खाई से बाहर निकाल पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …