इंडिया भारत न्यूज डेस्क(IBN): जम्मू व कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित को अपना निशाना बनाया है। शोपियां जिले में आतंकियों ने पूरन कृष्ण नाम के व्यक्ति को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। घायल अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, “आतंकवादियों ने एक नागरिक पूरन कृष्ण भट पर उस समय गोली चलाई जब वह चौधरी गुंड शोपियां में बाग लगाने जा रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाश जारी है।”
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News