घटना के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
इंडिया भारत न्यूज डेस्क(IBN): हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ओवर ब्रिज पर बेखौफ बदमाशो ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। दिन दहाड़े पुलिसकर्मियों पर गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल पुलिसकर्मियों के नाम पंचम और राजेंद्र बताया जा रहा है। गोलीकांड के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
दरअसल आपको बता दे कि लक्सर मेन बाजार चौकी में तैनात पंचम और राजेंद्र दोनों पुलिसकर्मी लक्सर के और ब्रिज पर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगो को रोकने का इशारा किया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते बाइक सवारों ने देखते ही पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया। फायर झुकते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस पास मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास में ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौके पर फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और आसपास मौजूद लोगों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दो सिपाहियों को गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मियों को लक्सर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फरार बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News