डॉक्टर ने महिला का आरोपो को बताया निराधार
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोपित डॉक्टर पर शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानी नागल फौजी कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर कहा कि वार्ड नंबर-एक निवासी डाॅ. निश्चल के यहां वह पिछले करीब 3 वर्षों से अपने बच्चे की दवाई लेने जाती थी। इस दौरान चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार वह तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।
इतना ही नहीं महिला का यह आरोप भी है कि आरोपित डॉक्टर उसे गूलरभोज डाम पर ले गया। जहाँ उसने मांग में सिंदूर भरने के साथ ही मंगलसूत्र भी पहनाया था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पांच बार उसे बच्चा गिराने की दवाई भी अनजाने में खिलाई गई। आरोपित ने अपनी नाैकरानी के साथ मिलकर मारपीट भी की है।
376 का मुकदमा दर्ज
वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध धारा 323, 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
वहीं डा.निश्चल ने आरोपों को निराधार बताते हुए उसे एक षड़यंत्र के तहत फंसाने की बात कही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News