पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम-पल्ला जखोला मोटरमार्ग पर एक टाटा सूमो कार खाई में जा गिरी। कार में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही SDRF ने रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा आज शुक्रवार को हुआ। एक टाटा सूमो वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान उर्गम-पल्ला जखोला मोटरमार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में 6 लोगो की मौत की सूचना है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जोशीमठ पुलिस व एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
अपडेट न्यूज
चमोली हादसा अपडेट: 2 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, 3 घायल, यहां देखे मृतकों की सूची
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News