इंडिया भारत न्यूज डेस्क: शादी समारोह से लौट रहे युवक की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।
मामला विकासनगर के कालसी थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात साहिया के पास एक युवक शौच के लिए वाहन से उतरा। अचानक पैर फिसलने से युवक गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना से उसके साथियों में हड़कंप मच पड़ा। सभी लोग बारात से लौट रहे थे।
साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। किसी तरह युवक को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि गंभीर चोटें आने के चलते युवक की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News