Breaking News

बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा.. कार-ट्रक की टक्कर में मासूम समेत 9 लोगों की मौत

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): गुरुवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कार और ट्रक के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह हादसा महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ। सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 4.45 बजे यह घटना घटी। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है।

यह दुर्घटना मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह हुई। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक बच्ची, 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

अल्मोड़ा:: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ …

preload imagepreload image
13:17