Breaking News

Operation Sindoor:: भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, नाम- ऑपरेशन सिंदूर

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क:: पहलगाम हमले के जबाव में भारतीय सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर पाकिस्तान की 9 आतंकी साइटों को निशाना बनाया गया है।

 

 

भारतीय सेना ने बयान में कहा कि सेना की कार्रवाई काफी संयम भरी रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।

बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 25 पर्यटकों सहित 26 लोगों (एक नेपाली नागरिक) की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा था कि आतंकी हमले के गुनाहगार और उसके समर्थक बख्शे नहीं जाएंगे।

 

 

भारत के जवाबी पलटवर के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के सामने आंसू बहाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह एक कायरतापूर्ण हमला है।

Check Also

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो डंपर से टकराई, चालक की मौत

  ​विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *