Breaking News
Oplus_131072

पं. जीबी पंत की जन्मस्थली खूंट में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, प्रतियोगिता में संतोष ने पाया पहला स्थान

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं व युवाओं ने हिस्सा लिया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में डॉ. रजनी बाला एवं फार्मेसी अधिकारी मंजू कुड़ियाल द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इस दौरान लोगों को योग अभ्यास करवाया गया तथा योग की विभिन्न आसनों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही योग का अभ्यास करने से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें संतोष सिंह बिष्ट ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान ​हासिल किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व प्रशासक धामस जिला पंचायत क्षेत्र प्रताप सिंह बिष्ट, निवर्तमान ग्राम प्रधान खूंट सरिता देवी, शंकर सिंह भोज, चंदन सिंह भोज, नीरज सिंह, पवन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *