Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: होटल के कमरे में सर्राफा व्यापारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा। नगर के माल रोड स्थित एक होटल में सर्राफा व्यपारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक बीते कई दिन से होटल में ठहरा था। पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से सुनार गांव, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी हिमांशु वर्मा (32) पुत्र पूरन लाल वर्मा की गरमपानी, खैरना में ज्वैलरी शॉप थी। कारोबार के चलते वह अक्सर अल्मोड़ा आते-जाते रहता था। नौ जून से मृतक माल रोड स्थित एक होटल में ठहरा था। गत बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने कमरे में अचेतावस्था में पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और होटलकर्मी शख्स को जिला अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण ओवर ड्रिंकिंग मान रही है। हालांकि, मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। घटना की सूचना के बाद मृतक के स्वजन शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे।

चौकी इंचार्ज धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बताया कि पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

 

Check Also

बंगाल-असम और पुडुचेरी में चुनावी जीत पर अल्मोड़ा में भाजपा ने मनाया जश्न

अल्मोड़ा: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *