Breaking News
Oplus_131072

डीएम अंशुल सिंह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह अचानक जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं का अवलोकन किया।

 

डीएम ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशील स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ कमियों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी मौजूद रहे।

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *