Breaking News
Oplus_131072

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पहुंची जागेश्वर धाम, पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

अल्मोड़ा। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज जागेश्वर धाम पहुंची। जहां उन्होंने सभी मंदिरों के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की।

 

उर्वशी रौतेला सुबह करीब 6:30 बजे अभिनेत्री मंदिर परिसर पहुंचीं। पूजा संपन्न होने के बाद पंडित हरीश भट्ट ने उन्हें रक्षा धागा बांधा। उनके जागेश्वर आने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में पर्यटकों, स्थानीय लोगों औऱ उनके फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों, पुजारियों व फैन्स ने उनके साथ फ़ोटो खिंचवाईं।

 

करीब एक घंटा मंदिर परिसर में बिताने और पूजा-अर्चना करने के बाद उर्वशी रौतेला मंदिर से रवाना हो गई। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला छात्र जीवन के दौरान भी कई बार जागेश्वर धाम आकर पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। इससे पहले वह 2016 में जागेश्वर धाम आई थी।

 

Check Also

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर रविवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *