Breaking News
Oplus_131072

Ramlila in Dhaulchhina:: धौलछीना में रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम जन्म पर गूंजा जयघोष

 

 

अल्मोड़ा। धौलछीना में राम जन्म के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार देर रात तक हुए आयोजन में दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। खंड विकास अधिकारी ललित महावर ने दीप जलाकर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया।

 

 

पहले दिन की रामलीला में नटी सूत्रधार प्रवेश, रावण कुम्भकर्ण एवं विभीषण तपस्या, शिव द्वारा वरदान, रावण का कैलाश उठाना, देवगणों की स्तुति, दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठ यज्ञ, तथा राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म लेते ही पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

 

यहां शिव का किरदार नत्थीराम नौटियाल, रावण का उमेश मनराल, कुंभकर्ण का प्रकाश वर्मा, विभीषण का दिव्यांश रावत, नारद का जयदीप बोरा, दशरथ प्रकाश, कौशल्या आशी मेहरा, सुमित्रा प्रियांशी, कैकई का अभिनय रेनू नेगी ने निभाया।

 

 

 

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, राकेश मेहरा, राजू बोरा, कुंदन मेहरा, सूरज मेहरा, गोपाल मेहरा, चंदनसिंह, ललित मेहरा, दीवान सिंह, विक्रम बोरा, हिमांशु मेहरा, संजय जीना, हेम तिवारी, राजू नेगी, अनिल जोशी, ललित लोहनी, मनमोहन सिंह, मुन्ना बोरा, गोपाल सिंह मेहरा आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।

 

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *