Breaking News

रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात, उठाई यह मांगें

 

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह मिला। रेडक्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर डीएम का स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर डीएम से वार्ता कर अपने सकारात्मक सुझाव रखें।

 

पदाधिकारियों ने डीएम के समक्ष रेडक्रॉस कार्यालय के लिए भूमि या भवन उपलब्ध कराने, नगर में बढ़ती पार्किंग की समस्या पर का समाधान करने, भैरव मंदिर के समीप निर्मित पार्किंग को संचालित किए जाने, नंदा देवी में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, धारानौला में पार्किंग का निर्माण, शिक्षण संस्थानों व आम जनता के बीच सीपीआर का प्रशिक्षण कार्यक्रम, नरसिंह बाड़ी में स्थित कुआं का पुनर्निर्माण करने आदि विषयों को रख कर अपने सुझाव पेश किए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य व अन्य शिविरों में प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल के सभी विषयों को गहराई से सुनां और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ रामजी शरण शर्मा भी मौजूद रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल में प्रान्तीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, मनोज भंडारी, अभिषेक जोशी, गिरीश मल्होत्रा आदि सदस्य शामिल रहे।

Check Also

अल्मोड़ा की युवा लेखिका दीपा मेहरा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत

अल्मोड़ा: देवभूमि की कंदराओं से उठने वाली साहित्यिक गूंज जब युवा प्रतिभाओं के समर्पण से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *