Breaking News

भूपेन्द्र काण्डपाल बनें व्यापार मंडल अध्यक्ष, अध्यक्ष के अलावा सभी पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

 

अल्मोड़ा। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल, द्वाराहाट के चुनाव में भूपेन्द्र काण्डपाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने मनोज भट्ट को 99 मतों से पराजित किया। काण्डपाल को 290 मत, जबकि मनोज भट्ट को 191 मत मिले।

 

तीसरे प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय को 28 मत प्राप्त हुए तथा एक मत निरस्त हुआ। कुल 548 पंजीकृत मतदाताओं में से 510 व्यापारियों ने मतदान किया। अन्य पदों पर एकमात्र नामांकन होने के कारण सचिव पद पर सुधीर हर्बोला, महिला उपाध्यक्ष पद पर ज्योति चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन वर्मा, संगठन मंत्री पद पर गिरीश पुजारी तथा उपाध्यक्ष पद पर तारा सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

मतगणना पूर्ण होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश भट्ट ने शपथ दिलाई गई। चुनाव संचालन में व्यापार मंडल संरक्षक भूपेन्द्र रौतेला, लीलाधर फुलारा, विनोद जोशी, जगदीश भट्ट, डॉ. तारा लाल साह, भगवान चौधरी, दीपक चौधरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष आशीष वर्मा का सहयोग रहा। मतगणना प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला सचिव विमल भट्ट एवं जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुई। बाद में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

 

चुनाव में लगभग दो दर्जन महिला व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। परिणाम घोषित होते ही मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़े गए तथा समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *