Breaking News
Oplus_131072

21 साल के शातिर ठग ने अल्मोड़ा के बुजुर्ग से ठगे 24.79 लाख, मनी लांन्ड्रिंग का डर दिखा किया डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा। साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग को विडियो कॉल करके खाते से गलत तरीके से लेनदेन व मनी लांन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया और बुजुर्ग से 24.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी वर्ष सात मई को चौखुटिया क्षेत्र निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने कोतवाली चौखुटिया में तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि उनके मोबाइल में एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से गलत तरीके से लेनदेन व मनी लांन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखाकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान शातिर ठग ने उनके खाते से 24 लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी।

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। गत आठ नंबवर को पुलिस टीम ने ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपित अक्षय कुमार (21) पुत्र रवि शंकर, निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी भांकरी पाली, फरीदाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *