Breaking News
Oplus_131072

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ लोक कलाकार महासंघ का सम्मेलन, सुंदर लटवाल बनें महासंघ के अध्यक्ष

 

अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंघ का एक दिवसीय सम्मेलन धारानौला स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से सुंदर लटवाल को निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। दीवान कनवाल, राजेंद्र सिराड़ी, आलोक वर्मा, नारायण थापा, राजेंद्र नैयाल और सुनील कुमार को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

 

कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा सहित कई वरिष्ठ लोक कलाकारों और लोक कला व संस्कृति से जुड़े गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोक संस्कृति के संरक्षण, कलाकारों के उत्थान और सरकारी स्तर पर आवश्यक सहयोग की जरूरत पर विस्तृत चर्चा हुई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामगंगा समिति की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

 

 

नव नियुक्त अध्यक्ष सुंदर लटवाल ने कहा कि लोक कला व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। देश विदेश में संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। महासंघ कलाकारों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करता रहेगा और संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कलाकारों के हितों के लिए सरकार व शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।

 

कार्यक्रम में गीता सिराड़ी, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिराड़ी, संजय सिराड़ी, प्रकाश कुमार, दीवान कनवाल, राजेंद्र नैयाल, धुरू टम्टा, रमेश लाल, आलोक वर्मा, सुनील कुमार, नारायण थापा, कल्याण बोरा और प्रमोद कुमार सहित कई कलाकार एवं अतिथि मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार और प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में सहयोग के लिए महासंघ ने विधायक मोहन सिंह मेहरा और जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया है।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *