Breaking News

धारानौला चौकी इंचार्ज SI आनंद बल्लभ कश्मीरा को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार, CM धामी ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए धारानौला चौकी प्रभारी एसआई आनंद बल्लभ कश्मीरा को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

 

इस अवसर पर सीएम धामी ने एसआई कश्मीरा के सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की सराहना की। सीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास जरूरी है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग की जाए।

 

एसआई कश्मीरा इससे पूर्व सड़क सुरक्षा के साथ ही सत्यापन अभियान और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर एसएसपी के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।

 

एसएसपी देंवेंद्र पींचा ने एसआई आनंद बल्लभ कश्मीरा के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही सीओ गोपाल दत्त जोशी समेत समस्त पुलिस परिवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *