Breaking News
Big news
Big news logo

Almora: चोरी पकड़ी जाने पर बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट, एसडीओ घायल, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: जिले में विद्युत विभाग की टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। टीम बिजली चेकिंग के लिए गांव गई हुई थी। जिस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उनके पास मौजूद सरकारी दस्तावेज नष्ट कर दिये गए। पीड़ित ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

घटना नगर क्षेत्र से लगे ढौरा गांव की है। उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज ने बताया कि वें अपने स्टाफ के साथ शुक्रवार दोपहर में विद्युत चेकिंग के लिए ढौरा गांव गए थे। चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक भवन में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।

 

एसडीओ का आरोप है कि टीम जब कटिया को निकालने के लिए पहुंची तो गोविंद सिंह अधिकारी, मोनू अधिकारी और दीपक अधिकारी ने एसडीओ व उनकी टीम के अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की घमकी भी दी। आरोप यह भी है कि आरोपितों द्वारा टीम के पास मौजूद सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया।

 

इस हमले में एसडीओ के सिर में चोट लगने के साथ ही अंदुरनी चोटे आई है। बाद में उनका जिला अस्पताल में उपचार व मेडिकल किया गया। वही, इस घटना की सूचना जब विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, अल्मोड़ा कन्हैया जी मिश्रा, पीड़ित एसडीओ अजय भारद्वाज व अन्य अधिकारी, कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। जहां एसडीओ अजय भारद्वाज द्वारा पुलिस को आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई है।

 

अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाता है। इस तरह की घटना के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *