Breaking News
Oplus_131072

न्याय पंचायत पातलीबगड़ में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता, करन, कृष्णा व सलोनी ने मारी बाजी

अल्मोड़ा: न्याय पंचायत पातलीबगड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। और कई प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया।

 

प्रतियोगिता में अंडर-14 लम्बी कूद में करन मेहरा प्रथम, हिमांशु द्वितीय, पवन तृतीय रहे। जबकि सौ मी. दौड़ में कृष्णा प्रथम, पवन द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे।

 

अंडर 19 बालिका में लम्बी कूद में सलोनी प्रथम, विशाखा द्वितीय, सुप्रिया तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में कृष्णा प्रथम, आयुष द्वितीय, हर्षित तृतीय स्थान पर रहे।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवनीत पाण्डे, खेल प्रभारी नंदा भाकुनी, ग्राम प्रधान देवेन्द्र मेहरा, चंदन सिंह नेगी, पूरन सिंह, प्रमोद जोशी, संतोष कुमार, पीटीए अध्यक्ष पुष्पा भंडारी, एस एम सी अध्यक्ष भारती पांडे, मनीष जोशी, चारु जोशी, किरन भाकुनी, हरीश लाल, महेंद्र प्रकाश, भगवंत लाल, सुरेश पांडे व समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

Death

अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, महिला योगा टीचर ने की आत्महत्या, यह बताई जा रही वजह

अल्मोड़ा: नगर के आकाशवाणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *