Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

बीजेपी द्वारा पुतला दहन करने को कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण और जनभावनाओं का अपमान, कहा- अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी

 

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के लिए बहस तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध पर प्रदेश की जनता तीन साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रही है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और जनभावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता व उसके परिवार को न्याय दिलाने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

 

प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह कांग्रेस का पुतला जलाकर आखिर किस सच्चाई को छुपाना चाहती है। अंकिता की हत्या भाजपा शासनकाल में हुई, आरोपी भाजपा से जुड़े रहे और आज तक पूरे प्रकरण में बड़े रसूखदारों को बचाने की कोशिशें होती रही हैं।

 

भोज ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य इस बात का प्रमाण है कि वह न तो पीड़िता को न्याय दिलाना चाहती है और न ही सच्चाई को सामने आने देना चाहती है। कांग्रेस शुरू से ही इस मामले में सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी तथा पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करती रही है। भाजपा को कांग्रेस पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पहले वह यह बताए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण क्यों दिया गया। क्यों सबूतों से छेड़छाड़ हुई और क्यों आज तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाई।

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *