Breaking News

Almora: खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, बाल-बाल बचे, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: वृद्ध जागेश्वर में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वृद्ध जागेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 

घटना के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे। जिन्हें इस दुर्घटना में हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

घटना वृद्ध जागेश्वर को जाने वाली सड़क पर उस समय हुई जब क्षेत्र में बर्फ जमी होने के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी थी। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा समाई।

Check Also

Breaking: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राष्ट्रपति से की यह अपील

दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *