Breaking News

Road accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के परखच्चे उड़े, 2 लोग कार के नीचे दबे

अल्मोड़ा: बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

स्कॉर्पियो वाहन पहाड़ी से करीब 60 मीटर नीचे गिरा और सीधे नीचे वाली सड़क पर लैंड हुआ। वाहन की स्थिति को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक घायल व्यक्ति को तत्काल निजी वाहन की मदद से धौलछीना अस्पताल भिजवाया गया है। मलबे और वाहन की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर दबे हो सकते हैं।

थाना प्रभारी धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि कार के नीचे कुछ लोग दबे हैं। फिलहाल रेस्क्यू जारी हैं कितने लोग दबे हैं अभी यह स्पष्ट नहीं है। एक व्यक्ति को अस्पताल भर्ती कराया गया है वह कुछ बताने में असमर्थ है।

 

 

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *