Breaking News

पायखाम अनुभाग में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर, फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

 

अल्मोड़ा: फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वनाग्नि रोकथाम व वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए फायर जिले में अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अल्मोड़ा वन प्रभाग के सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत पायखाम अनुभाग में वन क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में फायर वॉचर्स के लिए एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा मानकों पर जोर हेतु प्रशिक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी के दिशा-निर्देशन में फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से रूबरू कराया गया।

 

इस ड्रिल में मुख्य रूप से तकनीकी पक्षों का अभ्यास किया गया। जिसमें फायर वॉचर्स को फायर रेक एवं फायर लाइन काटने की सही विधि समेत आधुनिक लीफ ब्लोअर का प्रभावी प्रयोग, फील्ड में सुरक्षा हेतु हेलमेट, फायर जैकेट और पानी की बोतल जैसे आवश्यक संसाधनों का अनिवार्य उपयोग आदि के बारे में बताया गया।

 

प्रशिक्षण सत्र के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने जोर दिया कि फील्ड में मुस्तैदी और सही तकनीक का समन्वय ही जंगलों को आग से बचाने में सबसे कारगर हथियार है।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर रेंज मनोज ​लोहनी, वन क्षेत्राधिकारी, केंद्रीय लीसा डिपो, पायखाम, सोमेश्वर रेंज के सभी वन दारोगा एवं वन आरक्षी, रेंज के सभी क्रू स्टेशनों के फायर वॉचर्स मौजूद रहे।

Check Also

चाहे बल्द बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू, स्याल्दे-बिखौती कौतिक पर विशेष

आज द्वाराहाट में हूं, स्याल्दे-बिखौती के मेले में। अक्सर आता ही हूं, हर साल। हमारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *