Breaking News

द्वाराहाट में केन्द्रीय विद्यालय संचालित नहीं होने से लोगों में आक्रोश, आठवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

अल्मोड़ा: द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के लिए त्रिमूर्ति चौक पर केन्द्रीय विद्यालय एकता मंच के बैनर तले क्रमिक अनशन जारी है। आठवें दिन चंद्र किशोर व जीवन सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे।

गौरतलब है कि द्वाराहाट में दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का अभी तक संचालन न होने से लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर शासन प्रशासन से किए गये पत्राचार करने के बाबजूद द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का संचालन नहीं हो पाया। जबकि इसी के साथ कोटद्वार में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का जुलाई 25 से संचालन हो गया है।

द्वाराहाट में इस पर जमीन हस्तांतरण को लेकर शासन प्रशासन की हीलाहवाली के चलते मामला अधर में है। इस मामले में सकारात्मक पहल न होने की स्थिति में आंदोलनकारी पूर्व में 21 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा कर चुके हैं।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, नंदिता भट्ट, बंशीधर उप्रेती नवीन मैंनाली, जीवन सिंह, सुरेश मठपाल, मोहन जोशी, आशुतोष शाही, सुरेश साह, अशोक फुलारा, ललित मोहन, हरीश रौतेला, हेम फुलारा, प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *