अल्मोड़ा: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। सोमवार की शाम चौघानपाटा में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई दी। पार्टी नेताओं ने चुनावी नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की जीत बताया है।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक विजय बताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार विजय प्राप्त कर हैट्रिक बनाएगी।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि इससे संगठन का उत्साह कई गुना बढ़ा है।
महापौर अजय वर्मा ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही कारण है कि जनता लगातार भाजपा को अपना समर्थन दे रही है।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि यह विजय केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भाजपा की नीतियों को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस जीत का जश्न मनाकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। कहा कि आने वाले समय में वें और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे
कार्यक्रम में महामंत्री प्रकाश भट्ट, ललित लटवाल, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, जगदीश चौहान, संजय जोशी, मनोज तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, अभय शाह, रक्षित वर्मा, अभिषेक तिवारी, रजा अली, अमित साह, पंकज जोशी, देवेंद्र भट्ट, चंदन लाल टम्टा, पीयूष कुमार, आनंद कनवाल, जगत भट्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, आशीष डोगरा, कृष्ण बहादुर, राहुल कुमार, युवम, किशन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, भूपेश सहित महिला मोर्चा की कमला तिवारी, ममता शाह, मीना नेगी, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, रेखा आर्या तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News