Breaking News

शत-प्रतिशत रहा शारदा पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम, ये रहे स्कूल टॉपर

अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025–26 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे।

 

वाणिज्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन

वाणिज्य वर्ग में अमन कुमार आर्यन ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विभाग का नाम रोशन किया।

 

कला व विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट उपलब्धि

कला वर्ग में हिमानी धामी ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान वर्ग में विनय कुमार ने 93% अंक प्राप्त कर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया जोशी ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय की मेरिट सूची

1. अमन कुमार आर्यन — 96%
2. हिमानी धामी — 93%
3. विनय कुमार — 93%
4. तनिष्का शाह- 93
5. रिया जोशी — 92%
6. वैशाली उप्रेती — 90.4%
7. अदनान अंसारी — 90.2%
7. सौम्या पांडे — 90%
1. स्वर्णिमा — 89%
2. भावेश चिलवाल — 89%
3. प्रांजल रावत — 88%
4. नितिन जोशी — 88%
5. अर्पिता — 88%
6. प्रकाश — 86%
7. स्नेह — 86%
8. अनमोल भाकुनी — 86%

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता शेखर ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Check Also

ईनाकोट में हुई संवाद बैठक, टेक होम राशन की गुणवत्ता समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *