Breaking News

भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन पर बरसीं कुमारी शैलजा; बोलीं- राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा धामी सरकार की विदाई का शंखनाद

अल्मोड़ा: कुमाऊं की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले अल्मोड़ा से उत्तराखंड में साल 2027 के सियासी संग्राम का बिगुल बजने जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल यानी 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

इस दौरे की तैयारियों का जायजा लेने खुद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा पहुंचीं हैं। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगा।कांग्रेस भारी बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

 

प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पहाड़ों से हो रहे पलायन, मानव वन्य जीव संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर बेहद आक्रोशित है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जन आक्रोश और जनभावनाओं को मजबूत आवाज देने के लिए पूरी तरह तैयार है और कल की रैली राज्य में सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी।

 

प्रेस वार्ता में पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *