Breaking News
murder
murder p.c-jagran

अल्मोड़ा में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से की शख्स की हत्या… पत्नी, बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा: जिले में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दन्या थाना क्षेत्र से करीब 20 किमी दूर ग्राम सेली के तोक शौधार निवासी नारायण दत्त पाण्डे का पुत्र चन्द्रशेखर पाण्डे (40) अत्यधिक शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी खष्टी देवी के साथ मारपीट करता था।

 

खष्टी देवी रोज इस विवाद की जानकारी हरियाणा के हांसी में इसी साल अप्रैल में ब्याही अपनी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर शर्मा को देती थी। आरोप है कि बीती 20 जून की रात दामाद धर्मवीर शर्मा और बेटी जानकी देवी अचानक हरियाणा से गांव पहुंचे। यहां पत्नी खष्टी देवी के साथ मिलकर तीनों ने चन्द्रशेखर पर भारी दराती से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने लहूलुहान चन्द्रशेखर को सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया, जहां से उसे बेस अस्पताल और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

लोधिया के होटल में छिपे थे आरोपी

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी धर्मवीर और उसकी पत्नी जानकी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की तफ्तीश में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी 21 जून की सुबह लोधिया स्थित एक होटल में पहुंचे थे। दोनों दिनभर उसी होटल में रुके रहे और शाम को वहां से निकल गए। पुलिस ने संबंधित होटल से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है, जिससे आरोपियों के मूवमेंट की अहम कड़ियां हाथ लगी हैं।

 

थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने बताया कि 21 जून की सुबह घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। सोमवार यानी 22 जून की शाम मृतक के पिता की तहरीर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें संभावित ठिकानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Check Also

जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा व गीतांजलि रहे अव्वल, अब राज्य स्तर पर करेंगे अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व

अल्मोड़ा: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *