Breaking News
Oplus_131072

Almora: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आराध्या शर्मा ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड मेडल

अल्मोड़ा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित 55 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आराध्या शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं।

आराध्या वर्तमान में कक्षा 9 की छात्रा हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विपिन शर्मा तथा अपने विद्यालय के समस्त स्टाफ को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय से मिले निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सकीं। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आराध्या भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल जिले और प्रदेश को गौरवान्वित करती रहेंगी।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक, महिलाओं के लिए अलग अल्ट्रासाउंड और काउंटर की करेंगे पहल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने मंगलवार यानि आज पंडित हरगोविंद पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *