Breaking News
Oplus_131072

​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करें: बिष्ट

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पक्ष के अंतर्गत पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

​कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया।

 

​सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

​मुख्य वक्ता एवं सरकार के दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के सिद्धांत के लिए कड़ा संघर्ष किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

​पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में स्वच्छ और सिद्धांत आधारित राजनीति की मजबूत नींव रखी। अनुच्छेद 370 के विरोध में उनका बलिदान भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय है।

 

वहीं, कार्यक्रम संयोजक मनीष जोशी ने डॉ. मुखर्जी के पांच मूल संदेशों राष्ट्र सर्वोपरि, संगठन व्यक्ति से बड़ा, कार्यकर्ता का श्रेष्ठ आचरण, सेवा भाव और सिद्धांतों से समझौता न करना को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। सह-संयोजक के रूप में प्रकाश बिष्ट, गोपाल बिष्ट और वीरेंद्र चिलवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, दायित्वधारी कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, बिट्टू कर्नाटक, रणजीत सिंह भंडारी, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, सोशल मीडिया संयोजक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

वाह री तकदीर, कैसा था यह पत्रकार?… किराये का मकान, बीमारियां, बेबसी और नाकामियां सब छोड़ चल बसा, नाम खुशहाल

-नहीं मिला 20-22 साल बाद भी एक अदद प्रमोशन   गुणानंद जखमोला उत्तराखंड में लगभग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *