Breaking News

चंदन लटवाल के निधन पर सूचना विभाग में हुई शोक सभा, उनके निधन को विभाग के लिए बताया अपूर्णीय क्षति

अल्मोड़ा: सूचना विभाग में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

सभा में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने चंदन लटवाल के कार्यों एवं विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके निधन को विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

 

इस दौरान सूचना विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि चंदन बेहद मिलनसार, मेहनती और हर कार्य को ईमानदारी से पूरा करते थे। हर कार्य में उन्हें चंदन का अपार सहयोग मिलता था। उनके साथ गुजरी यादें हमेशा उनके जहन में रहेंगी।

 

शोक व्यक्त करने वालों में डीआईओ सत्यपाल सिंह, प्रवीण प्रसाद, मोहित, महेंद्र नेगी, तारा दत्त पांडेय, किरण कुमार सहित सूचना कार्यालय के सभी कार्मिक शामिल रहे।

Check Also

बिग ब्रेकिंग: SSJ कैंपस में छात्र संघ चुनाव के बाद इस पद पर रिकाउंटिंग शुरू, महज एक वोट के अंतर से हुई थी जीत हार

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव और मतगणना के दौरान छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *