Breaking News

Almora: दशहरा के पुतला दहन के लिए GIC मैदान पर मंथन, खेल सुविधाएं और लाइब्रेरी भी होगी विकसित, DM ने किया निरीक्षण

 

अल्मोड़ा: दशहरा महोत्सव में पुतला दहन के लिए स्थान की समस्या दूर करने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल और दशहरा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

पिछले कई वर्षों से दशहरा महोत्सव में पुतला दहन के लिए पर्याप्त स्थान की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में जीआईसी के खेल मैदान को पुतला दहन स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि मैदान तक सड़क संपर्क नहीं होने से चुनौती बनी हुई है।

 

 

डीएम ने पहले चरण में भूमि की लैंड मार्किंग कराने और मैदान तक सड़क पहुंचाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने स्कूल के दोनों खेल मैदानों के बीच ऊंचाई के अंतर का तकनीकी परीक्षण कराने और मैदान के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने को भी कहा।

इसके अलावा पुराने एवं जर्जर छात्रावास भवन का जीर्णोद्धार कर वहां आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने मंच और अनुपयोगी शौचालयों को हटाने के साथ स्मार्ट क्लास एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि दशहरा अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान है। जीआईसी मैदान को पुतला दहन के साथ ही खेल गतिविधियों के लिए भी विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

 

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों में वृद्धि करने की दिशा में काम कर रही है। प्रशासन भी इन कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

लटवाल ने कहा कि दशहरा अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान है। यहां कलाकार कई दिनों की मेहनत से आकर्षक पुतलों का निर्माण करते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यदि जीआईसी मैदान में भव्य स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इससे कलाकारों, स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले दर्शकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर को भी एक व्यवस्थित और उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजय कुमार, ईई लोनिवि हर्षित गुप्ता, बीईओ हरीश रौतेला, दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की और सचिव वैभव पांडे के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Check Also

210 करोड़ की संपत्ति पर हरीश रावत ने मंत्री रेखा आर्य और सरकार को घेरा, बोले- “सवाल का जवाब देना होगा, सरकार में हमारे भी सूत्र हैं”

  देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *