अल्मोड़ा: पांच दिन से लापता चले रहे बुजुर्ग का शुक्रवार को नदी में शव मिला। जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की सूचना के बाद राजस्व पुलिस बुजुर्ग की तलाश में लगी हुई थी। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
मामला जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैनल गांव निवासी देव राम 62 पुत्र स्व. बच्ची राम बीते 7 नंबवर को मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी ढूढ़खोज की लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा।
9 नवंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना राजस्व पुलिस भिकियासैंण को दी। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक भिकियासैंण नसंजय कुमार ने इसके लिए एक इश्तहार प्रकाशित कर बुजुर्ग की ढूढ़खोज की लेकिन सफलता नहीं पाई।
ये भी पढ़ें
शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ग्राम प्रहरी जैनल ने रामगंगा नदी में एक शव पड़े होने की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर तहसीलदार निशा रानी राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को रामगंगा नदी से बाहर निकाला। शव देव राम का पाया गया। जिसकी शिनाख्त उनके परिजनों ने की।
राजस्व निरीक्षक भिकियासैंण संजय कुमार ने बताया कि शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में रखा गया है। शनिवार को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा जायेगा।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/