Breaking News

दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत भाजपा का बाजार भ्रमण, व्यापारियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत शिखर तिराहा से मुख्य बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों से भेंट एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि दीपावली का पर्व स्वदेशी को बढ़ावा देने का अवसर है। हम सबको चाहिए कि स्थानीय उत्पादों का प्रयोग कर स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं। व्यापारी बंधु स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में आगे आएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

 

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा व्यापारियों द्वारा ‘लोकल फॉर वोकल’ को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘स्वदेशी अभियान’ का लाभ सीधे स्थानीय व्यापारियों तक पहुँच रहा है। यह अभियान न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है, बल्कि गुमराह करने वाली नीतियों के विपरीत भारतीय आर्थिक मजबूती का प्रतीक भी है।

 

 

भ्रमण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, जिला महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू), मदन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, आनंद भोज, जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी, पंकज लटवाल, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नामित जोशी, देवाशीष नेगी, दीपक पंत, आशीष जोशी, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला एवं शैलेंद्र शाह मौजूद रहे।

Check Also

Petrol-Diesel Price Hike: LPG गैस सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, चेक करें नया रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल और डीजल 3 रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *