Breaking News
Oplus_131072

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रामनगर: एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक से पूछताछ की।

युवक ने अपना नाम प्रमोद (35) पुत्र पनी राम निवासी बंबाघेर बताया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग भी देर रात अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान आज यानि सोमवार तड़के प्रमोद की मौत हो गई।

 

मृतक के पिता पनी राम ने आरोप लगाया कि ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति उनके पुत्र को अपने साथ गांव ले गया था। उनका कहना है कि वहां युवक को शराब पिलाई गई और पति-पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि घायल होने के बाद प्रमोद अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां फिर से उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, घर-घर जाकर सर्वे करेंगे बीएलओ

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *