Breaking News
tabadla
tabadla

Big breaking: वन विभाग में बंपर तबादले, अल्मोड़ा समेत कई DFO और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक कई वरिष्ठ अधिकारियों और डीएफओ की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद तबादला सूची जारी कर दी गई है।

 

सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद लंबे समय से इन तबादलों का इंतजार किया जा रहा था। अब जारी सूची में भारतीय वन सेवा (IFS) के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल से कैंपा का प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल के पास प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के साथ-साथ प्रबंध निदेशक वन विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी बरकरार रहेगी।

 

एपीसीसीएफ बीके गांगटे को कैंपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का दायित्व भी दिया गया है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सीसीएफ पराग मधुकर से वन पंचायत की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब यह अतिरिक्त प्रभार सुशांत कुमार पटनायक को सौंपा गया है।

सीएफ चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षक नोडल कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नीतू लक्ष्मी से यमुना वृत्त का प्रभार हटाकर उन्हें अपर सचिव वन विभाग बनाया गया है। वहीं कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीएफओ स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मसूरी के डीएफओ अमित कंवर को चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। वैभव कुमार सिंह को देहरादून का डीएफओ बनाया गया है। देहरादून के डीएफओ नीरज कुमार को वन विकास निगम में तैनाती दी गई है। हिमांशु बागड़ी को टिहरी वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है।

 

अल्मोड़ा डीएफओ दीपक सिंह को तराई पूर्वी भेजा गया है। उनकी जगह अभिमन्यु अल्मोड़ा के नए डीएफओ होंगे। जबकि आशुतोष सिंह को टोंस फॉरेस्ट डिवीजन, पुनीत तोमर को तराई पश्चिमी और जीवन मोहन को उत्तरकाशी भेजा गया है। आदित्य रत्न को पिथौरागढ़ तथा रजत सुमन को केदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन का प्रभार सौंपा गया है।

 

इसके अलावा प्रणाली रमेश को बदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन, प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर, देवी प्रसाद बलूनी को मसूरी, विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, गौरव वर्मा को लैंसडाउन तथा यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *