इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के सभी जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूलों में लगातार हो रहे अवकाश से पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग जारी अलर्ट को देखते हुए उधमसिंह नगर जिले में 07 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
आदेश में कहा है कि मौसम विभाग द्वारा 06 सितंबर को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। और कई जनपदों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गर्जन की संभावना जताई गई है। पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश से मैदानी जिलों में नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है। जिसके दृष्टिगत उधमसिंह नगर जिले में 07 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यहां देखे आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News
