डेस्क। अपराधियों ने आज एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। चार से पांच की संख्या में बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वेन से एक करोड़ की लूट कर ली। अपराधियों ने फिल्मी स्टाईल में ड्राइवर और कर्मचारियों की आंख में पहले मिर्ची पाउडर डाला फिर वेन से एक करोड़ उड़ा लिए।
बता दें कि घटना राजधानी से सटे गुरुग्राम की है। जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।
कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। इस पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News