Breaking News

LPG Gas Cylinder Price Hike: जनता पर महंगाई की मार, आज से इतना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है। बुधवार 6 जुलाई से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1053 रुपये का हो गया है। घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में इससे पहले 19 मई को बदलाव किया गया था।

पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की कमी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1079 रुपये हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1052 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब 1068 रुपये चुकाने होंगे।

कब-कब कितना बढ़ा गैस का दाम

21 जुलाई, 2021- ₹25 रुपये
अगस्त, 2021- ₹25
सितम्बर, 2021- ₹25
अक्टूबर, 2021- ₹15
22 मार्च 2022- ₹50
मई, 2022- ₹50
मई, 2022- ₹3.50
जुलाई, 2022- ₹50

Check Also

अल्मोड़ा में गांजा, चरस व शराब की तस्करी में 4 लोग गिरफ्तार, नशा माफियाओं में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। पुलिस ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में …

preload imagepreload image
19:09