Breaking News

Ukraine-Russia crisis: उत्तराखंड के इतने लोग यूक्रेन में फंसे, ​जानिए किस जिले से कितने लोग

देहरादून। यूक्रेन में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे है। उत्तराखंड शासन के हेल्पलाइन नंबर 112 में अब तक 154 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। हालांकि, यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। शासन द्वारा प्रमाणित नामों की सूची केंद्र को भेज दी गई है।

शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी, एसपी को अपने—अपने जिलों से हेल्पाइन नंबर 112 जारी कर यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से जानकारी जुटाये जाने के निर्देश दिए है। शासन के पास अब तक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से 154 लोगों के जानकारी आ गई है,जो युद्धग्रस्त देश में फंसे है। केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतवासियों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। यूक्रेन में फंसे कई लोगों को रोमानिया पहुंचाया जा रहा है। जहां से वह विमान से भारत पहुंचेंगे।

अभी तक की जानकारी के अनुसार देहरादून के 43, हरिद्वार 26,टिहरी 10, चमोली 2, रुद्रप्रयाग 5, पौड़ी 13, उत्तरकाशी 07, ऊधमसिंह नगर 20, नैनीताल 14, पिथौरागढ़ 2, नैनीताल 22, अल्मोड़ा 1, चम्पावत के 4 छात्र और लोग यूक्रेन में फंसे हैं।

हेल्पलाइन नंबर—
पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) : 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी): 9837788889
आपातकालीन नंबर: 112 (टोल फ्री)
उत्तराखंड सदन : 011-26875614-15

Check Also

बीजेपी का डबल इंजन क्वारब में हुआ फेल, व्यापार मंडल ने सरकार व जिला प्रशासन पर उठाएं सवाल

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर महासचिव वकुल साह ने …

preload imagepreload image
07:31