Breaking News

अल्मोड़ा: बढ़ती महंगाई पर चढ़ा महिला कांग्रेस का पारा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही रसोई गैस के दाम में 50 रूपये की वृद्धि हुई है। जिसके विरोध में आज महिला कांग्रेस ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल—डीजल के दामों में पूर्व में हुई वृद्धि से लोग अभी उभर नहीं पाए कि केंद्र सरकार ने पेट्रो पदार्थों समेत रसोई गैस के दाम फिर से बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार आम आदमी की जेब में डाका डाल पूजीपतियों की जेबें भर रही है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से मंहगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का रोजगार तो दे नहीं पा रही है लेकिन महंगाई बढ़ाते जा रही है, जिससे आज आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।

इस मौके पर  कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, पप्पू बिष्ट, लीला जोशी, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, माया गैड़ा, रजनी टम्टा, नारायण रौतेला, प्रतेश पाण्डे, जया जोशी, आशा जोशी आदि शामिल रहे।

Check Also

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा …

preload imagepreload image
07:03