Breaking News

Almora: Shailesh Matiyani Award- शिक्षिका तनुजा के नेतृत्व में विद्यालय ने छुए सफलता के नए आयाम

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट विकासखंड के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की प्रधानाचार्य तनुजा जोशी का शैलेश मटियानी पुरुस्कार-2021 के लिए चयन हुआ है। तनुजा जोशी के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के कई नए आयाम छुए। बेहतरीन शिक्षकों में माने जाने वाली शिक्षि​का तनुजा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा व रचनात्मकता के चलते विद्यालय को एक नई पहचान दिलाई।

प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाया। विद्यालय में शै​क्षणिक माहौल तैयार किया। जिसकी बदौलत पिछले कुछ सालों में विद्यालय की कई छात्राएं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर वरियता सूची में स्थान बनाने में कामयाब हुई। इसके अलावा कला व विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं ने प्रतिभाग कर स्कूल का नाम रोशन किया।

 

विज्ञान वर्ग की शिक्षिका होने के बावजूद भी तनुजा जोशी का हिंदी साहित्य में काफी लगाव है। लॉकडाउन में तनुजा जोशी के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं की ओर से विद्यालय की पत्रिका नवचेतना का प्रकाशन किया गया। इस पुस्तक में विद्यालय की पिछले 3 साल की गतिविधियों को चित्रात्मक रूप से दर्शाया गया। यही नहीं, इसी अवधि में 2 और चर्चित पुस्तकें ‘अक्षरा’ व ‘काव्य मंजरी’ भी प्रकाशित हुई। यह दोनों पुस्तकें स्वयं प्रधानाचार्य तनुजा जोशी द्वारा लिखी गई। इसके अलावा उनके कई लेख व कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है।

 

शिक्षिका तनुजा जोशी ने पदोन्नति के फलस्वरूप 23 जनवरी 2016 को जीजीआईसी द्वाराहाट में प्रधानाचार्य पद का प्रभार संभाला। 1996 में आयोग से चयनित होने के बाद उनकी पहली नियुक्ति राबाइंका बीरोखाल, पौड़ी गढ़वाल में हुई। इसके बाद उन्होंने राबाइंका रानीखेत व फिर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवाली में अपनी सेवाए दी। शिक्षिका तनुजा मूल रूप से खतोली, अल्मोड़ा की रहने वाली है। उनके पिता ललित मोहन पंत मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक रहे। जबकि पति नीरज कुमार जोशी पंतनगर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियर है।

 

 

Check Also

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने संजय मठपाल को नियुक्त किया अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधि

अल्मोड़ा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने …

preload imagepreload image
14:09