लॉकडाउन के चलते सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जिसके चलते लगातार सेलेब्स की मजेदार फोटोज और वीडियोज देखने को मिल रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने भी अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ईस्टर को अपना चीट डे बताते हुए मजेदार एक्सप्रेशन दे रही हैं
श्रद्धा ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। ये वीडियो श्रद्धा के डांस रिहर्सल की है। जहां वो कैमरे को देखकर चालाकी वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘ईस्टर संडे चीट डे, हैप्पी ईस्टर’। अपनी फिटनेस के लिए श्रद्धा डाइट फॉलो करती हैं मगर चीट डे में वो अपनी मन पसंद चीजे खा सकती हैं।
शेयर की गई वीडियो श्रद्धा की फिल्म ‘छिछोरे’ की डांस रिहर्सल की है जहां वो ‘फिकर नॉट’ गाने की प्रेक्टिस कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा ने डांस प्रेक्टिस का पूरा वीडियो शेयर करते हुए कोरियोग्राफर्स बॉस्को और सीजर का आभार जताया था। इसके साथ उन्होंने बताया था कि फिट रहने के लिए उनका पसंदीदा तरीका डांस है।
##
India Bharat News Latest Online Breaking News
