भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, सरकार के तीन सालों को बताया ऐतिहासिक
अल्मोड़ा। आगामी 23 मार्च को धामी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने धामी सरकार के तीन सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यह तीन साल समग्र विकास को समर्पित है।
नगर के होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में जो भी वादे किए थे, सरकार व संगठन उनके अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने समान नागरिक संहित लागू करने का वादा किया था और धामी सरकार ने इसे लागू कर न सिर्फ पूरे देश में मिसाल पेश की बल्कि अपना वादा भी पूरा किया। सरकार द्वारा सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाकर करीब 144 एकड़ भूमि पर कब्जा हटाने का काम किया है।
शर्मा ने कहा सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा धामी सरकार में भू कानून विधेयक को विस में पारित करने, आधी आबादी के लिए क्षैतिज आरक्षण, पात्र पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने, राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, नकल विरोधी कानून लाने सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार और संगठन इस मौके को जश्न के रूप में मना रहे हैं। आगामी एक सप्ताह तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां सरकार और संगठन जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, जगत तिवारी, जगत भट्ट आदि मौजूद रहे।