Breaking News
Vaibhav Pandey
Vaibhav Pandey

Almora: जर्जर सड़कों पर विभाग का ‘शॉर्टकट’ देख बिफरे वैभव पांडे, आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: कांग्रेस नगर महामंत्री (संगठन) वैभव पांडे ने कहा कि विगत दिनों जेल रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन कर सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन विभाग द्वारा स्थायी समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति की जा रही है।

 

जारी बयान में पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में कई स्थानों पर पेचिंग वर्क कर स्थिति सुधारने का प्रयास दिखाया, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल गड्ढों को भरकर औपचारिकता निभाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अस्थायी उपायों से आम जनता को कोई वास्तविक राहत मिलने वाली नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और इस बार भी अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों पर हॉट मिक्स तकनीक से गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग कर रही है। यदि विभाग केवल टल्ले लगाकर सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास करेगा, तो कांग्रेस इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

 

वैभव पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

Check Also

Weather alert

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश, ओले और अधड़ का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

​देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच प्रकृति ने अपने तेवर बदल लिए हैं। मौसम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *