Breaking News

Road Accident: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

अल्मोड़ा: जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। टोटाम चेरीधार के पास एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई।

 

सूचना मिलने पर SDRF भिकियासैंण की टीम अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से चालक का शव बरामद किया।

 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, चमोली के रूप में हुई है। SDRF ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Check Also

Road Accident: गहरी खाई में गिरा ईको वाहन, 2 लोगों की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-तैला के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 350 मीटर गहरी खाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *