Breaking News
Answer key
Answer key, p.c-amar ujala

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की इस परीक्षा की आंसर की, यहां करें चेक

डेस्क। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्री परीक्षा और सहायक भू-वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं की आंसर की पर आपत्ति जताने का मौका भी दिया है।

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को आयोजित पीसीएस-जे परीक्षा व 14 मार्च को आयोजित सहायक भू-वैज्ञानिक की परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। दोनो परीक्षाओं की आंसर की पर 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच आपत्ति जता सकते हैं। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये भुगतान करना होगा।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …