Breaking News
Big news
Big news logo

Almora: बकायेदारी जमा नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन, 15 नाली भूमि होगी नीलाम, जानिए क्या है पूरा मामला?

 

अल्मोड़ा: जिले की तहसील जैंती में भू-राजस्व की बकाया धनराशि वसूलने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। 14 लाख 30 हजार 198 रुपये की बकायेदारी जमा नहीं करने पर एक व्यक्ति की तीन गांवों में स्थित कुल 15 नाली से अधिक भूमि की नीलामी की जाएगी।

 

 

विक्रय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जैंती के अनुसार ग्राम बचकाण्डे निवासी प्रताप सिंह रौतेला पुत्र बची सिंह के नाम न्यायालय देय के रूप में 14,30,198 रुपये की भू-राजस्व बकाया धनराशि वसूली के लिए वसूली पत्र प्राप्त हुआ था। संबंधित बकायेदार की ओर से निर्धारित धनराशि जमा नहीं किए जाने पर उसके नाम दर्ज अचल संपत्ति की कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया तय की गई है।

 

 

प्रशासन के मुताबिक आगामी 26 नवंबर को ग्राम बचकाण्डे में यह नीलामी होगी। इसके तहत राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के अंतर्गत ग्राम बचकाण्डे, जाख बचकाण्डे और स्यूनानी में स्थित कुल 0.309 हेक्टेयर यानी करीब 15 नाली 7 मुठ्ठी भूमि नीलाम की जाएगी।

 

नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली की कुल धनराशि का एक चौथाई हिस्सा मौके पर जमा करना होगा। शेष धनराशि नीलामी की स्वीकृति मिलने के बाद जमा करनी होगी।

Check Also

Almora: सनसनी की होड़ नहीं, खबरों की विश्वसनीयता हो पत्रकारिता की पहचान, प्रेस दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

  अल्मोड़ा: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय के सभागार में एक गोष्ठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *